Motorola के इस फोल्डेबल फोन का First Look देख दीवाने हुए लोग, फीचर्स के मामले में भी है तगड़ा

Motorola के फोल्डएबल फोन Razr 2022 के प्राइमरी डिस्प्ले फर्स्ट लुक को Motorola के महाप्रबंधक चेन जिन ने आधिकारिक तौर पर रिवील कर दिया है। रिपोर्ट्स की माने तो यह फोन इन सारे धांसू फीचर्स के साथ आएगा:

Motorola के फोल्डएबल फोन Razr 2022 के प्राइमरी डिस्प्ले फर्स्ट लुक को Motorola के महाप्रबंधक चेन जिन ने आधिकारिक तौर पर रिवील कर दिया है। रिपोर्ट्स की माने तो यह फोन 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन 2 अगस्त को Moto X30 Pro फ्लैगशिप के साथ चीन में लॉन्च होने वाला है। Motorola Razr 2022 हाल ही में TENAA पर सामने आया था। मोटोरोला रेज़र 2022 में सेल्फी कैमरे के साथ-साथ डिस्प्ले के चारों ओर बेज़ेल्स हैं, फोन के बीच में पंच होल सेल्फी कैमरा का स्लॉट दिखाई दे रहा है। 

Motorola Razr 2022 के संभावित फीचर्स 
पहले ही TENAA लिस्टिंग से पता चलता है कि Motorola Razr 2022 फुल-एचडी+ (1,080×2,400) रिजॉल्यूशन के साथ 6.67-इंच OLED मेन डिस्प्ले को स्पोर्ट कर सकता है। स्मार्टफोन में 573×800 रिज़ॉल्यूशन के साथ 2.65-इंच OLED सेकेंडरी डिस्प्ले होने की भी उम्मीद है। यह तीन रैम विकल्प – 8GB, 12GB, और 18GB – के साथ-साथ तीन स्टोरेज विकल्प – 128GB, 256GB और 512GB की पेशकश कर सकता है। Motorola ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि Motorola Razr 2022 स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC द्वारा संचालित होगा।

इस चिपसेट को पेश करने वाला यह पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इसके अलावा, Moto Razr 2022 में 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। TENAA लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि यह स्मार्टफोन 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा पैक कर सकता है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,200mAh की डुअल सेल बैटरी हो सकती है। वहीं कीमत की बात करे तो Moto Razr 2022 की कीमत EUR 1,149 (लगभग 94,000 रुपये) रखी जा सकती है। यह क्वार्ट्ज ब्लैक और ट्रैंक्विल ब्लू रंगों में आ सकता है।

More From Author

What causes depression? Not low serotonin levels, says new study

Moviezwap 2022: Download Latest Movies Telugu, Tamil, Dubbed

Leave a Reply